छह से आठ साल के बच्चों के लिए

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत जिसे पाठक नेशनल बुक ट्रस्ट के नाम से भी जानते हैं। इस एन॰बी॰टी॰ ने साल 2023 में विपुल बाल साहित्य प्रकाशित किया है।

छह से आठ वर्ष के बच्चों के लिए ‘नेहरू बाल पुस्तकालय शंखला’ में पुस्तक ‘पहली यात्रा’ भी प्रकाशित हुई है। किताब का ले आउट और चित्र संयोजन सलीके से किया गया है। अस्सी फीसद चित्रात्मक और मात्र बीस फीसदी शब्द-संयोजन की यह किताब आवरण सहित बीस पन्नों की है। चित्र इतने सजीव, तर्कसंगत और कहानी को खोलते हैं। यह कहा जाए कि कहानी का विस्तार करते हैं।


जाने-माने चित्रकार सुरेश लाल ने किताब के लिए चित्र बनाए हैं। बाल साहित्य खासकर चित्रात्मक पुस्तक के लिए चित्र बनाना बेहद श्रमसाध्य है। यह तब और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है जब बीस फीसदी अक्षरों को अस्सी फीसदी चित्रों से आगे बढ़ाना हो। सुरेश लाल ने कहानी को जीवंत, तार्किक और सहज बना दिया है।

विवरण निम्नवत् है-


किताब: पहली यात्रा
लेखक: मनोहर चमोली ‘मनु’
विधा: कहानी
विशेष: पिक्चर बुक
पाठक वय वर्ग: 6 से 8 वर्ष के बच्चों के लिए
प्रकाशन वर्ष: 2023
मूल्य: 50 रुपए
ISBN : 978-93-5743-178-1
प्रकाशक: राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत
वेबसाइट:www.nbtindia.gov.in

Loading

By manohar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *